संवाददाता सूरज सागर
आंवला।बरेली जनपद के विकासखंड मझगवां स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय मझगवां में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रेम पाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बच्चों ने गीत, ग़ज़ल, चुटकुले और देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कक्षा 8 में बच्चन ने प्रथम, तनु ने द्वितीय और वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में जोविया प्रथम, अजय द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं कक्षा 6 में एलीना प्रथम, काजल द्वितीय और रश्मि ने तृतीय स्थान हासिल किया।ओवरऑल प्रदर्शन में कक्षा 6 के छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से सम्मानित किया गया, जबकि कक्षा 7 में रौनक और कक्षा 8 में अंकुर आर्य को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मझगवां बबली देवी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रेम पाल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश लेने और निरंतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

सहायक अध्यापक जयपाल ने भी बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने माता-पिता, शिक्षक और समाज का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में बच्चों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। समारोह के अंत में कुछ छात्र-छात्राएं भावुक होकर रोते हुए नजर आए।
इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रेम पाल, सहायक अध्यापक जयपाल, रीति उपाध्याय, अनुदेशक रामवीर तथा एसएमसी अध्यक्ष डालचंद कश्यप उर्फ डब्लू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
