संवाददाता सूरज सागर
बिशारतगंज। कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल घोषणा एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने हेतु भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार मौर्य व अध्यक्ष प्रदीप मित्तल एवं प्रधानाचार्य सतीश गंगवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान विद्यालय में आयोजित विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं जैसे निबंध लेखन, चित्रकला, सामान्य ज्ञान, भाषण, खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्य सतीश सिंह ने छात्र-छात्राओं को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार मौर्य ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
वही अरुण में प्रथम स्थान दीपक उदय में अक्षम, प्रभात में कनक, प्रथम में अंशिका मौर्य सेकंड में दीपांशी थर्ड में प्रसून फोर्थ में आहान 5 में आरुषि 6 में काव्यांश 7 में आराध्या 8 में रूही देवल प्रथम स्थान पर रही तो वहीं पूरे स्कूल में प्रथम स्थान रूही देवल क्लास 8 का रहा और सर्वाधिक उपस्थित पूरे स्कूल में सरस कक्षा 5 की रही।
