प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी द्वितीय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह।

संवाददाता सूरज सागर

बरेली। विकासखंड मझगवां के प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी द्वितीय में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ इंचार्ज प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने गीत, गजल और चुटकुलों के माध्यम से सभी का मनोरंजन किया, वहीं देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा पांच के विद्यार्थियों को उनके रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। शैक्षिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में कामिनी मौर्य ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय और तानया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।इंचार्ज प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कक्षा छह में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया।

सहायक अध्यापक दीनदयाल मौर्य ने भी बच्चों को आगे बढ़ने, मेहनत करने और अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

विदाई के भावुक क्षणों में कुछ बच्चे भावुक होकर रोते हुए भी दिखाई दिए।

इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह, सहायक अध्यापक दीनदयाल मौर्य, शिक्षामित्र गेंदा लाल एवं प्रवेश कुमारी, एसएमसी सदस्य एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!