संवाददाता सूरज सागर
बिशारतगंज। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बालाजी शक्ति धाम रहमान पुर के मुख्य सेवक श्रीरामाधार गुप्ता एवं नंदकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में श्री बालाजी जन्मोत्सव समारोह में सुबह दुर्गा मंदिर बिशारतगंज से एक भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन बैंड बाजे आकर्षक झाखियों के साथ किया गया।
जिसमें हिंदू मुस्लिम एकता भाईचारा देखने को मिला नगर अध्यक्ष मोहम्मद ताज उर्फ लाल मियां कुरैशी ने भी पहुंचकर झंडा उठाकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया शोभा यात्रा अपने निर्धारित रास्तों पर होते हुए श्री बालाजी शक्ति धाम रहमान पुर पहुंचकर विश्राम किया गया।
जगह-जगह शोभा यात्रा का हिंदू समाज के साथ-साथ मुस्लिम समाज ने भी बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया तालकटोरा पर शहारा टेंट हाउस की तरफ से अनस खान आतिफ खान सलमान अंसारी गब्बर आदि ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।
नगर अध्यक्ष लाल मियां के नेतृत्व में भी भाजपा नेता अली जान मोदी लाल मिया कुरैशी सभासद दानिश मजहर सभासद कमालुद्दीन मंसूरी तारिक कुरैशी ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
और जल वितरण भी किया शोभा यात्रा रहमान पुर पहुंचने पर प्रधान पद प्रत्याशी इकरार ने भी पुष्प बरसा कर स्वागत किया और जल वितरण किया नगर में पूर्व नगर अध्यक्ष सूरजपाल मौर्य संवाददाता नरोत्तम साहू महेश साहू आदि ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया और जलपान भी कराया।
शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में पुरुष महिलाएं बच्चों ने हिस्सा लिया महिलाएं पीले वस्त्र धारण किए सर पर कलश लेकर जयकारे लगाती हुई है चल रही थी।
थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा अप निरीक्षा के राजीव कुमार संजीव कुमार कांस्टेबल नीरज कुमार छत्रपाल महिला कांस्टेबल सहित नामित सभासद ठाकुर प्रवेश कुमार सिंह सभासद रमेश यादव सभासद प्रदीप साहू मुनेंद्र गौतम नामित सभासद नकुल गोस्वामी कुलदीप मौर्य सुरजीत राधेश्याम विमल रूप किशोर गुप्ता नन्हे सक्सेना पप्पू देवल अखिलेश गुप्ता गुड्डू भारती नानकराम सागर डॉक्टर चंद्र सेन गुप्ता प्रेम साहू प्रदीप मित्तल बंटू शर्मा रवि मिश्रा जी राज यादव आदि भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
