संवाददाता सूरज सागर
राजपुर कलां। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम राजपुर कलां में समाजसेवी मोहित पोरवाल एवं अभिषेक यादव के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
यह शोभा यात्रा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शिव मंदिर धर्मशाला से धूमधाम के साथ प्रारंभ हुई।शोभा यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।
अंत में शोभा यात्रा का समापन पुनः श्री शिव मंदिर धर्मशाला पर हुआ।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थाना अध्यक्ष जगतपाल सिंह, हलका इंचार्ज रूप किशोर सहित पुलिस बल तैनात रहा।इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में कश्मीर सिंह यादव, टिल्लन यादव, आशीष यादव, बेटा यादव, धर्मपाल सिंह, राजन यादव, ललित यादव, निशांत शर्मा, दीपक यादव, सरवन यादव सहित अन्य ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
