एडवोकेट अजय प्रधान को बरेली मंडल प्रभारी बनाए जाने पर हुआ भव्य स्वागत।

संवाददाता सूरज सागर

बरेली। दिनांक 3 अप्रैल को उच्च नेतृत्व द्वारा बरेली मंडल प्रभारी पद पर एडवोकेट अजय प्रधान को मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी लीगल सेल की टीम द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारीगण का जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला संयोजक नेत्रपाल सिंह एवं मंडल संयोजक अमर सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर अपना समर्थन व्यक्त किया।

नवनियुक्त मंडल प्रभारी ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन और समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा टीम और समाज के साथ खड़े रहेंगे तथा हक और अधिकारों के हनन के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे।कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!