बरेली में ईस्टर पर सद्भावना महोत्सव आयोजित, समाज में एकता का दिया संदेश।

संवाददाता सूरज सागर

बरेली। होप इन क्रिस्ट फाउंडेशन* के तत्वाधान में ईसाई समाज के पवित्र पर्व “ईस्टर” के अवसर पर शहर में भव्य सद्भावना महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता अजय प्रधान ने शिरकत कर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि ईस्टर का पर्व प्रेम, त्याग और मानवता का प्रतीक है, जिससे समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

वहीं, आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे अतुल वाल्मीकि ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में सभी धर्मों और पंथों को स्वतंत्रता प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि सभी को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलना चाहिए और सामाजिक हिस्सेदारी के लिए संगठित होना जरूरी है।

इस दौरान डॉ. मेव खुर्शीद खान, एडवोकेट हर्ष मसीह, राज दिवाकर, शुभम भारती सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और एकता के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!