संवाददाता सूरज सागर
बरेली। विकास क्षेत्र भदपुरा में ए.आर.पी. (विज्ञान) के पद पर कार्यरत डॉ. मधुरेश दीक्षित को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान नई दिल्ली के हयात सेंट्रिक, जनकपुरी में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
डॉ. दीक्षित को शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचार, समर्पण एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया।समारोह में देशभर की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
इस उपलब्धि की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों, शिक्षकों एवं उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
डॉ. मधुरेश दीक्षित की यह सफलता न केवल भदपुरा, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित हो रही है।
