पत्रकारों की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता सूरज सागर

आंवला (बरेली)। द जर्नलिस्ट पत्रकार एसोसिएशन के माध्यम से पत्रकारों की सुरक्षा एवं विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर उप जिलाधिकारी आंवला को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पत्रकारों ने अपने कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों और जोखिमों का उल्लेख करते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं, लेकिन कई बार उन्हें असुरक्षित परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

पत्रकारों ने प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखीं—

  • पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी दी जाए और हमलावरों पर सख्त कार्रवाई हो।
  • तहसील परिसर में पत्रकारों के लिए प्रेस रूम की व्यवस्था की जाए।
  • शासन-प्रशासन से संबंधित सूचनाएं पत्रकारों को समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
  • पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
  • कल्याणकारी योजनाओं के तहत पत्रकारों को ₹25,000 मासिक सहयोग दिया जाए।
  • 50 वर्ष की आयु के बाद पेंशन सुविधा सुनिश्चित की जाए।
  • दुर्घटना बीमा और परिवार को सहायता उपलब्ध कराई जाए।
  • प्रेस विज्ञापन नीति लागू कर लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को संरक्षण दिया जाए।

इसके अलावा पत्रकारों ने मान्यता प्राप्त एवं गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों के बीच भेदभाव समाप्त करने तथा पत्रकार हितों के लिए एक समिति गठन की भी मांग की।

पत्रकारों ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई करते हुए उनकी सुरक्षा और सुविधाएं सुनिश्चित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!