संवाददाता सूरज सागर
रामनगर। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौ. काशीराम यादव इण्टर कॉलेज, रामनगर का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।हाईस्कूल (कक्षा 10) में कोमल पुत्री श्री माधौराम ने 89.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।वहीं
इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में पर्वेन्द्र सिंह पुत्र श्री रामरतन सिंह ने 83.44 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।इस
अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी छात्र-छात्राएं इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
