आंवला में सपा की मासिक बैठक संपन्न, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार।

संवाददाता सूरज सागर

आंवला। समाजवादी पार्टी विधानसभा आंवला की मासिक बैठक मंगलवार को कस्बे के एक निजी बारात घर में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

विधानसभा प्रभारी विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और सरकार महिलाओं के हितों की अनदेखी कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष डा. इंद्रपाल सिंह ने बूथ स्तर पर पीडीए पंचायत आयोजित करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है।

जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में स्कूल बंद किए जा रहे हैं, जिससे गरीब बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है, जबकि दूसरी ओर मदिरा दुकानों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 में सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

बैठक में बी.डी. वर्मा, पीयूष वर्मा, संगीता पाल, डा. जीराज सिंह, अमित राज सिंह, राकेश गौड़, शब्बीर हाफिज (नगर अध्यक्ष), रहीश अहमद, पदम सिंह, लक्ष्मण प्रसाद लोधी, सुनील लोधी, इंद्रपाल सागर (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), शिवम चौहान, जगन्नाथ सिंह, वीरेश मौर्य, राजेंद्र पांडेय, विकार अली, हाजी आफताब, अरविंद चौहान, कश्मीर सिंह, अवधेश उपाध्याय, विश्वास लोधी, वालासहाय श्रीवास्तव, सुभाष यादव, ओमपाल पाल, रामनिवास यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!